उत्तराखण्डएक्सीडेंटपिथौरागढ़

उत्तराखंड के इस इलाके में हुआ हादसा, कार खाई में गिरने से युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। अस्कोट- अजेड़ा मार्ग में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जीप में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार देर रात 11 बजे तीन युवा जीप से अजेड़ा से अस्कोट जा रहे थे। जौरासी के समीप पहुंचने पर जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सुबह ग्रामीणों ने खाई में जीप देखी तब कहीं घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर कनालीछीना पुलिस मौके पर पहुंची।

टीम को तल्ला बगड़ घिघरानी निवासी अभिषेक (22) पुत्र बंशीराम मृत अवस्था में मिला। जीप में सवार अन्य दो युवक मनीष बिष्ट (21) पुत्र धमेंद्र हाल निवासी तिकोनिया हल्द्वानी मूल मदकोट व अजेड़ा का साहिल (19) पुत्र सुरेंद्र घायल अवस्था में मिले।पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर हादसे के शिकार युवकों को खाई से निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *