उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया  74वां गणतन्त्र दिवस 

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। 74वां गणतन्त्र दिवस समारोह जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत नागरिकों ने गांधी चौक से मल्लीताल तक प्रभात फेरी का आयोजन किया। साथ ही समस्त सरकारी, अर्द्घ सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहरण किया गया।

जिले का मुख्य कार्यक्रम सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री, महिला एवं बाल विकास, खेल एव युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिभाग कर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ ही सलामी ली। उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश व जनपदवासियों को शुभकामाओं के साथ बधाई दी। कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ। जिसमें हम सभी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए चिंतन किया गया। जिसका दायित्व डाॅ भीमराव अम्बेडकर ने लेते हुए संविधान का निर्माण किया, जोकि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आज हमें संविधान का भाव गणतंत्र दिवस के रूप में दिख रहा है। यह एहसास को हमें सदा याद रखना होगा। कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। आज केन्द्र व राज्य सरकार हर अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए चिंतन कर रही है कि प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर आत्मनिर्भर कैसे बन सके।

आज पूरे देश में अस्सी करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना से लाभन्वित हो रहे हैं। वहीं कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन से लोगों की रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ, पर्यटन, खेल, बागवानी आदि क्षेत्रों में चैमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण देने के साथ ही खेल में नवयुवकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण पर विचार कर रही है। उन्होंने नव-पीढ़ियों से आवाहन किया है कि वे अपने अन्दर के खेल की प्रतिभा को निखारें ताकि उत्तराखण्ड को पर्यटन के साथ ही खेल जैसी गतिविधियों में विश्व स्तर पर पहचान मिल सके ताकि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जा सके। इस दौरान पुलिस जवानों, सीपीयू, बाइक दस्ता, डॉग स्कॉट, अग्निशमन, होमगार्ड, एनसीसी, नेवल के जवान ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेड की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मल्लीताल फ्लैट्स एवं जिलाधिकारी कार्यालय में देश-भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान डेयरी, जिला मिशन प्रबन्धक, एनआरएलएम, कृषि, शिक्षा, उद्यान, चिकित्सा, पशुपालन, सेवायोजन, मत्स्य, सहायक निबन्धक, सहकारी समिति ,रेशम, आपदा प्रबन्धन, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण, पर्यटन, जिला ग्रामोद्योग, उद्योग, वन विभाग, उरेडा व चाय विकास बोर्ड के साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा अपने-अपने विभागों की झांकियों व छोलिया दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान परेड में प्रतिभाग करने पर पुलिस प्रथम, यातायात पुलिस द्वितीय व एनसीसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकी प्रर्दशन में प्रथम कृषि, द्वितीय आपदा, तृतीय उद्यान रहे। इस दौरान आयुक्त कार्यालय नैनीताल में मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी कार्यालय में आईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे, जिला कार्यालय नैनीताल मे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ध्वजारोहण किया।

इसके साथ ही जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में अपर जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, पत्रकारों व कर्मचारियों ने ध्वाजारोहण किया। तल्लीताल में गांधी चौक में महात्मा गांधी, डॉ भीम राव अम्बेडकर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी, मल्लीताल में पंडित गोविंद बल्लभ महापुरूषों की मूर्तियों पर विधायक सरिता आर्या, जिलाधिकारी, एसएसपी ने पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्या, मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी, शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, एसपी जगदीश चंद्र, परेड कमांडर प्रथम द्वितीय सीओ नितिन लोहानी, सीओ विभा दीक्षित, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार नवाजिश खलिक, मनोज जोशी, मोहित लाल साह के साथ शहर के अन्य गणमान्य आदि उपस्थित रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *