उत्तराखण्डजन-मुद्देहल्द्वानी

हल्द्वानी में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, गैर हाजिर मिले कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में लापरवाह कर्मचारियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गुरुवार को निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान एक कर निरीक्षक, दो लिपिक और एक पत्रवाहक बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए नगर आयुक्त ने चारों कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट 

नगर आयुक्त ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारी जिम्मेदारियों में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति को दुरुस्त करने की शुरुआत है। अनुपस्थित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  नगर पालिका बनाम जल संस्थान: मसूरी में बढ़ा विभागीय तनाव

सूत्रों के अनुसार, यह कदम नगर निगम में लंबे समय से चली आ रही कार्यशैली की ढिलाई पर लगाम कसने की दिशा में उठाया गया है। नगर आयुक्त का यह निरीक्षण अचानक हुआ, जिससे पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अब समय पर उपस्थिति और जवाबदेही को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी का कड़ा रुख, लापरवाह अधिकारियों को लताड़ा

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group