उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादूनमौत

एकाएक महिला ने लगा दी टिहरी झील में छलांग, शव मिला 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक महिला के आत्महत्या का मामला प्रकाश मेंआया है। नई टिहरी में महिला ने डोबरा-चांठी पुल से झील में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा। 

यह भी पढ़ें -  प्यार, शक और खून! रिश्तों का खूनी अंत, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  बदले मौसम के चलते पीएम मोदी का उत्तराखंड आपदा सर्वेक्षण रद्द, राहत कार्यों की समीक्षा
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24