उत्तराखण्डशिक्षाहल्द्वानी

सीबीएसई मेंं बीबीवीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में दिव्यांशु को मिले 96 प्रतिशत अंक

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (हल्दूचौड़)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणामों में मोटाहल्दू स्थित बीबीवीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा है।

स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र दिव्यांशु ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। जबकि आयुष जोशी ने 82 प्रतशित और इशिका बिष्ट ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

बच्चों ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरूजनों के साथ ही माता-पिता को दिया है। इधर बच्चों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बधाई दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *