उत्तराखण्डहल्द्वानी

नैनीताल जिले के 66 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा में हुई राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।  राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की पुनः भर्ती परीक्षा नैनीताल जिले के 66 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। जिले में कुल 23841 परीक्षार्थी ने परीक्षा के लिए आवेदन किया। इनमें से 16 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 7841 ने परीक्षा नहीं दी।

नोडल अधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जनपद नैनीताल में 04 जोनल व 66 नोडल अधिकारी नामित किये गए थे। पटवारी भर्ती परीक्षा के सकुशल आयोजन हेतु पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। निर्विरोध, शांतिपूर्वक व पारदर्शी परीक्षा हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्र व अन्य स्थलों में कुल 480 पुलिस बल तैनात था जिसमें 02 अपर पुलिस अधीक्षक, 05 सीओ, 05 एसओ, 04 निरीक्षक, 66 उपनिरीक्षक, 132 कॉन्स्टेबल, 50 यातायात व अन्य बल विभिन्न व्यवस्था में शामिल था। परीक्षा हेतु प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अभ्यर्थियों को किरायों में शत-प्रतिशत की छूट दी गई।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी / लेखपाल की परीक्षा 12 फरवरी, 2023 में पुनः सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र के आधार पर उत्तराखण्ड व उत्तराखण्ड के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी परीक्षा स्थल के नजदीक बस स्टेशन तक निःशुल्क यात्रा सुविधा दी गई जिसमें पंजाब, जालन्धर, चंडीगढ़, गुडगांव, दिल्ली के साथ ही पहाड़ से लगभग कुल 3500 हजार परीक्षार्थियों ने निशुल्क सेवा का सुगमता से लाभ उठाया। वहीं एसएसपी पंकज भट्ट परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस, एलआईयू के साथ ही एसओजी की भी तैनाती की गई है, परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार से इलेक्ट्रॉनिक गजट और मोबाइल फोन नहीं ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध किया गया। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *