उत्तराखण्डहल्द्वानी

प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और बूथों को मजबूत बनायें मंडल अध्यक्ष

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षो का परिचय व स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने की।

प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा रखी। साथ ही सभी मण्डल अध्यक्षों का स्वागत व मण्डल की कार्यकारणी का विस्तार करने की रूपरेखा के बारे में चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने की प्राथमिकता पर बल दिया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और बूथों को मजबूत बनायें। जिससे भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट, अंकित पाण्डे, कमला आर्या, नरेश नयाल, आनन्द सिंह बिष्ट, सोबन सिंह, पंकज कुमार उप्रेती, नन्दी खुल्वे, सुरेश गौड़, धीरेन्द्र पाण्डे, राजेन्द्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह, मुकेश चन्द्र बेलवाल, दीपक बहुगुणा, धन सिंह बिष्ट, जगदीश पन्त, किशोर जोशी, प्रताप रैक्वाल, मदन जोशी, विरेन्द्र सिंह रावत और दीपा भारती आदि का स्वागत किया गया। मंच का संचालन जिला महामन्त्री नवीन भट्ट और रंजन बर्गली ने किया। जब की मंच पर वरिष्ठ पदाधिकारी विवेक सक्सेना, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, समीर आर्या, महापौर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, हेमन्त द्विवेदी, दीपक मेहरा, राकेश नैनवाल, भुवन भट्ट, आनन्द दर्मवाल आदि मौजूद रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *