Uncategorized

देहरादून में स्टोन क्रशर कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या। शहर के बीच हुई दुस्साहसिक वारदात।

खबर शेयर करें 👉

देहरादून – राजधानी देहरादून के व्यस्त और पॉश इलाके राजपुर रोड पर सिटी मॉल के पास विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति को कुछ अज्ञात लोग गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस केअनुसार सहस्त्रधारा रोड ग्रीन व्यू निवासी विक्रम शर्मा का काशीपुर में स्टोन क्रशर है।वे नियमित रूप से सिल्वर सिटी जिम में जाया करते थे जिसकी जानकारी हमलावरों को पहले से रही होगी और उन्होंने इसी का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया और गोलीमारकर फरार हो गए। विक्रम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।देहरादून में तीन दिन के अंदर हुए इस दूसरे हत्याकांड से शहर में दशहत का माहौल बना हुआ है।राजपुर रोड एक हाईप्रोफाइल सभ्य लोगों का इलाका माना जाता है। यहां के व्यापारी और स्थानीय निवासी इस घटना से भारी रोष व दशहत में हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुरक्षा की दृष्टि से विक्रम शर्मा हमेशा अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने साथ रखते थे जो वारदात के समय भी उनके साथ मौजूद थी। पर हमलावरों की तेजी और तत्परता से विक्रम को संभलने का समय नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर एस एस पी अजय सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।हमलावरों की तलाश में कई पुलिस कर्मियों को लगाकर नाकेबंदी की गई है। सी सी टी वी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दविश जारी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24