उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में नकल माफियाओं के दीमक का अंत करेगा अधिनियम : विनोद चमोली

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आज भाजपा महानगर कार्यालय में उत्तराखंड प्रतियोगिता परीक्षा अध्यादेश 2023 के बाद विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने पत्रकार वार्ता की। विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरगामी सोच रखते हुए भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने को लेकर यह कानून बनाया है।

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां यह कानून लागू किया गया है। इस कानून से युवाओं में विश्वास पैदा होगा और आगे चलकर प्रदेश को सशक्त बनाने में कामगार होगा। प्रदेश में नकल माफियाओं के दीमक का अंत तभी संभव है जब इसे जड़ से खत्म किया जाएगा। यही कारण है कि पिछले छह-सात महीनों में सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार के सामने परीक्षा में धांधली संबंधित जो भी प्रकरण सामने आए हैं उन पर ठोस कार्यवाही की गई है।उत्तराखंड एक शांत प्रदेश है यहां की प्रकृति पर उपद्रवो वाली नहीं है। उत्तराखंड आंदोलन भी हमने शांत रूप एवं बलिदान देकर लड़ा है, हमारे प्रदेश के युवाओं को शांत रहना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार सुशासन के साथ युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए चिंता कर रही है। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में ही नकल माफियाओं के खिलाफ कई कानून कार्रवाई की है और कई लोगों को सलाखों के पीछे भी डाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी युवा है वह युवाओं की पीड़ा को समझते हैं इसीलिए इसी सोच के साथ वह यह अध्यादेश लाए हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *