इवेंटउत्तराखण्डनैनीताल

सांस्कृतिक स्पर्धा में शिवालिक हाउस ने मारी बाज़ी, मिला पहला स्थान

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सीनियर इंटर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें शिवालिक हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं निदेशक  एस.एस. नेगी, प्रबंधक वर्ग के  पी.के. चौहान, रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल, वरिष्ठ कलाकार  बृजमोहन जोशी तथा अभिभावक प्रतिनिधि  कुशाल सिंह भाकुनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस — हिमालय, विन्ध्या, नीलगिरी तथा शिवालिक — ने भाग लिया। प्रत्येक हाउस ने 10 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वन्दना वर्ग में विन्ध्या हाउस, लोक गीत, लोक नृत्य, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कव्वाली एवं अंग्रेजी नाटक में शिवालिक हाउस विजेता रहा। भजन में हिमालय हाउस, भाषण में विन्ध्या हाउस, मॉडर्न डांस में हिमालय एवं नीलगिरी हाउस और ऑर्केस्ट्रा में हिमालय हाउस ने सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अंक तालिका के अनुसार विन्ध्या हाउस चौथे, हिमालय तीसरे, नीलगिरी दूसरे एवं शिवालिक हाउस पहले स्थान पर रहा। पुरस्कार वितरण समारोह का सफल समापन प्रधानाचार्य एस.एस. नेगी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग सभी विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल में गीत एवं नाटक प्रभाग नैनीताल के वरिष्ठ रंगकर्मी  अनिल घिल्डियाल एवं लोक कलाकार व विश्व प्रसिद्ध छायाकार श्री बृजमोहन जोशी शामिल थे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अनिल घिल्डियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। प्रबंधक  पी.के. चौहान ने सभी कार्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं मंडल में 4 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, प्रशासन अलर्ट पर

प्रधानाचार्य  एस.एस. नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उत्तराखंड समेत पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाने का निर्देश दिया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता के लिए प्रेरित किया और शिक्षक वर्ग के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आफत की बारिश, भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर ब्रेक

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय समन्वयक  कंचन जोशी द्वारा किया गया। अंत में निर्णायक मंडल के सदस्यों को उपहार स्वरूप सम्मानित किया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group