उत्तराखण्डक्राइमचम्पावत

शर्मनाक- पांच साल की मासूम के साथ दादा ने किया दुराचार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। मामला चम्पावत जिले के लोहाघाट का है। यहां चचेरे दादा पर पांच साल की मासूम पोती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट ब्लाॅक के एक गांव में रिश्ते के सगे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम ने अपनी मां को अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे में बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई। 

यह भी पढ़ें -  राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारीः अपर मुख्य सचिव

रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी दादा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें -  घर में घुसे युवक ने किया किशोरी से दुराचार का प्रयास, विरोध पर मारपीट

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65 (2) और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

 मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस मासूम का मेडिकल करवा रही है। आरोपी चचेरे दादा की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- नहाने के दौरान गंगा नदी में बह गए दो युवक, खोजबीन शुरू
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group