अल्मोड़ाउत्तराखण्डमौत

पुलिस महकमे के लिए दुःखद खबर, रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा का निधन

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण असामयिक निधन हो गया है। इस खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

अल्मोड़ा पुलिस के मुताबिक तिलक राम वर्मा 10 फरवरी 1998 को पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। 26 मई 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं 15 अगस्त 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।

कहा गया है कि पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *