उत्तराखण्डहल्द्वानी

बद से बदतर होती जा रही जोशीमठ की स्थितिः बहुगुणा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दरकते, धंसते जोशीमठ की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। प्रदेश की धामी सरकार का रेस्क्यू ऑपरेशन कछुवा चाल से चल रहा है और अभी तक वह इस हेतु कोई प्रभावकारी योजना नहीं बना पाई है। मुख्यमंत्री हर निर्णय के लिए केन्द्र सरकार का मुंह ताक रहे हैं। यह बात भाकपा माले उत्तराखंड राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कही।

उन्होंने कहा कि इस आपात स्थिति में प्रधानमंत्री को सीधे हस्तक्षेप कर रेसक्यू ऑपरेशन को जोशीमठ संघर्ष समिति के साथ ताल मेल मिलाते हुए, सीधे अपने हाथ में लेकर, युद्ध स्तर पर राहत कार्य को अंजाम देना चाहिए। ताकि राहत कार्य में बना गतिरोध अविलंब दूर हो सके। अन्यथा भारी जानमाल के नुकसान को रोक पाना दुष्कर कार्य साबित होगा। अब जोशीमठ हेतु पूर्ण जवाबदेही केंद्र सरकार की तय होनी चाहिए।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *