उत्तराखण्डदेहरादून

वाहनों पर स्टीकर लगाने वाले चालकों पर पुलिस सख्त, चालान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायपुर पुलिस की वाहनों मे नाम पट्टिका धारण करने वालों व स्टिकर लगाने वाले चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये 25 वाहनों का चालान कर 10,000 रूपये जुर्माना वसूला तथा 03 वाहन सीज़ किये।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक यातायात  के पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून मे प्राइवेट, निजी वाहनो मे अनाधिकृत रूप से नाम पट्टिका व स्टिकर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में थाना रायपुर पर 04 पुलिस टीमों का गठन कर थाना क्षेत्राअंतर्गत विभिन्न स्थानों मे चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें प्राइवेट/निजी वाहनो मे अनाधिकृत रूप से नाम पट्टिका धारण करने वालों व स्टिकर लगाने वाले वाहनों चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नाम पट्टिका धारण करने वालों व स्टिकर लगाने वाले कुल 25 वाहनों का चालान कर 10.000रू सँयोजन शुल्क वसूल किया गया व 03 वाहनो को सीज किया गया। रायपुर थाना पुलिस का कहना हैं की यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *