उत्तराखण्डहल्द्वानी

17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दबोचा तस्कर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने एक तस्कर को 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर आबकारी अधिनियम ‌के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत आए दिन तस्करों को जेल भेजा जा रहा है। इस क्रम में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। रात में शराब की तस्करी कर रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देर रात कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गश्त के दौरान पुलिस ने सनी आर्य पुत्र राम प्रसाद आर्य निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुंवाढुंगा को डॉ विनोद भट्ट अस्पताल के पास से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 17 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने तस्कर पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस टीम में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कांस्टेबल कमल पांडे, प्रकाश बडाल, संजीव राज शामिल रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *