उत्तराखण्डनैनीतालमौत

नैनी झील में मिला शव, शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनी झील में अज्ञात शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर मल्लीताल के रिंक हॉल क्षेत्र में नैनी झील में अज्ञात युवक का शव मिला है। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना नाविकों ने पुलिस को दी। सूचना पर मल्लीताल कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंची।

झील में उतराता शव के शरीर पर हुड वाली स्वेट शर्ट थी। शव काफी देर झील में खुली स्थिति में रहने के बाद जेटी के नीचे घुस गया। जिसे काफी कोशिश के बाद पुलिस ने बाहर निकाला गया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *