उत्तराखण्डजन-मुद्देलालकुआंसोशल

पुलिस ने सीज किया प्रचार वाहन, आक्रोशित खनन व्यवसायियों ने घेरी लालकुआं कोतवाली

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। खनन व्यवसायियों के 25 दिसम्बर को हल्द्वानी में होने वाले विरोध-प्रदर्शन को लेकर बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पुलिस ने प्रचार वाहन को सीज कर दिया है। इससे गुस्साए व्यवसाईयों ने कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।

गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और महामंत्री जीवन कबड़वाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में खनन व्यवसायियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन पर खनन व्यवसायियों के आंदोलन को कुचलने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कल 25 दिसंबर को खनन व्यवसायियों के हल्द्वानी में प्रदर्शन का प्रचार कर रहे टुकटुक को कोतवाली पुलिस ने बेवजह सीज कर दिया है। जिसे अविलंब छोड़ा जाए।

खनन व्यवसायियों का पक्ष रखने के लिए वहां पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल एवं कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा से पकड़े गए प्रचार वाहन को छोड़ने की मांग की। इस पर कोतवाल ने अनुमति लाने की बात कहते हुए वाहन को छोड़ने से इनकार कर दिया। लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक चलती रही। अंततः खनन व्यवसायी प्रचार वाहन की अनुमति लेने हल्द्वानी को रवाना हो गये।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *