उत्तराखण्डहल्द्वानी

पुलिस ने गिरफ्तार किया एक और स्मैक तस्कर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

राजपुरा चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान सूअरबाड़े के समीप संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पास आने को ‌कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 6.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम राजेश शाहू उर्फ छंगा पुत्र रामकरन शाहू निवासी वार्ड नंबर 12 राजपुरा बताया।

पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक को बनभूलपुरा के ताज चौराहा के पास से मुल्लाजी नामक सख्श से लेकर आया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबा में संलिप्त रहा है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *