उत्तराखण्डदेहरादून

ऑपरेशन मॉर्निंग स्टॉर्मः नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस का शिकंजा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यातायात पुलिस ने ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म के तहत सुबह-सुबह कार्यवाही करते हुये 07 स्कूलीं बच्चों की गाड़ियाँ सीज कर हर एक वाहन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। 

यातायात पुलिस देहरादून द्वारा नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यातायात, सीपीयू टीम द्वारा ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म के अंतर्गत सेंट जोसेफ, केवी स्कूल, सेंट ज्यूड स्कूल, दून इंटरनेशनल, एसजीआरआर रेसकोर्स स्कूलों में अद्यनरत छात्र जिनके द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। ऐसे नाबालिगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई। कुल 07 चालान किए गए जो स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक छात्रों से सम्बंधित है। इन सबके वाहनों को सीज कर 25,000/- का जुर्माना लगाया गया है।

इसके साथ ही अन्य 15 वाहनो के एमवी एक्ट की अन्य धराओं में चालान किए गए। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की यातायात पुलिस देहरादून समस्त नागरिकों तथा छात्र -छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है, जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विगत दिनों पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों को समर्पित संदेश भी प्रेषित किया गया है. ताकि शत – प्रतिशत यातायात नियमों का पालन हो सके। यदि सभी अपने जिम्मेदारियों को समझते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी को भी और सुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *