उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

यहां पड़ोसी युवक ने बालिका से की छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां पड़ोसी युवक ने एक बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। मुंह खेलने पर जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी दी गई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे सेंचुरी पेपर मील में कार्यरत श्रमिक ने बताया कि, पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक द्वारा उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ कई बार छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही घर में बताने पर जान से मारने व चेहरे में तेजाब फेंकने की धमकी दी गई।

परेशान होने पर नाबालिक द्वारा पूरी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने श्रमिक की तहरीर पर पोक्सों समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सुरेश ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *