इवेंटउत्तराखण्डनैनीताल

प्रकृति प्रेमी अनूप साह ने बताई राजभवन में पर्यावरण जागरूकता की अहमियत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन नैनीताल में प्रसिद्ध छायाकार और प्रकृति प्रेमी पद्मश्री अनूप साह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण, हिमालय, बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने जैसे कई विषयों पर चर्चा की।

    राज्यपाल ने अनूप साह के फोटो के माध्यम से प्रकृति और हिमालय की सुंदरता को दिखाने और लोगों को जागरूक करने के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों से प्रेरणा लेकर बच्चों को भी प्रकृति, हिमालय और पर्यावरण का महत्व समझाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की सुंदरता, हिमालय, वन्य जीवन और जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर है। बच्चों में प्रकृति के लिए प्यार और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में राष्ट्रपति दौरे को लेकर रेड अलर्ट, पुलिस ने 130 होटल-ढाबों की की सघन चेकिंग

    इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि बच्चों को स्कूल स्तर से ही नेचर वॉक, हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक व जैविक विशेषताओं और पर्यावरण संरक्षण की व्यवहारिक समझ दी जानी चाहिए, ताकि वे भविष्य के उत्तरदायी नागरिक बनें। पद्मश्री अनूप साह ने भी राज्यपाल को अपने विभिन्न अभियानों और फोटो डॉक्युमेंटेशन से अवगत कराया, जो उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हिमालयी जीवनशैली के प्रचार-प्रसार के लिए किए हैं। राज्यपाल ने उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि भविष्य में राज्य के लिए मिलकर प्रकृति और पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा काम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे — रेखा आर्या ने खिलाड़ियों संग खेला प्रदर्शनी मैच
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group