उत्तराखण्डनैनीतालमौत

आतंकियों से मुठभेड़ में नैनीताल का लाल हुआ शहीद, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे परिवार व गांव में शोक का माहौल है।

बता दें कि आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव का रहने वाला संजय बिष्ट भी शहीद हो गया। शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी।

संजय 15 दिन पहले ही घर से वापस गया था। संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं। संजय की राजौरी जिले में आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमें उनका भाई भी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मशाला के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *