उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

इस अस्पताल के परिसर में लगे ऑक्सीजन वैक्यूम टैंक का मीटर ले उड़े चोर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोर अस्पतालों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। इस बार चोरों ने बेस अस्पताल में धावा बोला है। यहां से चोर ऑक्सीजन वैक्यूम टैंक का मीटर चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार बेस अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन वैक्यूम टैंक स्थापित है। बताया जाता है कि इसमें टैंक के मीटर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस मामले में अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *