उत्तराखण्डनैनीतालमौतसोशल

शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट को सैन्य सम्मान के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए नैनीताल के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। नम आंखों से को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो संजय सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर शुक्रवार की दोपहर को हैलीकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचा। इस दौरान सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचा हर आंख नम हो गयी और जब तक सूरज-चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

इस मौके पर उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद को नम आंखों से अंतिम ‌विदाई दी गई और अंतिम संस्कार किया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *