उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनमौत

डीआईटी के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, दो संदिग्ध हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। अस्थाई राजधानी में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव डीआईटी के पास पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। मामले में दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमजद अपने परिवार के साथ राजपुर डीआइटी के पास रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पास ही पड़ा मिला। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में राजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते अमजद की हत्या की आशंका जता रही है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *