उत्तराखण्डक्राइममौतहल्द्वानी

बनभूलपुरा दंगा- गोली से घायल व्यक्ति की एसटीएच में मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए बवाल में घायल एक और युवक की मौत हो गई। उसका यहां डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसके सिर पर गोली आर-पार हो गई थी। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या अब बढ़कर 6 हो गई है।

बता दें कि बीते आठ फ़रवरी की शाम को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में प्रशासन अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त करने गई थी। इस बीच प्रशासन टीम और कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस बलवे में पांच लोगों कि मौत हो गई थी और भारी संख्या में पुलिस कर्मी और पत्रकार भी घायल हुए थे। कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए थे। अब बनभूलपुरा क्षेत्र में ही कर्फ्यू रह गया है।

गंभीर रूप से घायल तीन लोग एसटीएच में भर्ती थे। इनमें एक घायल ने आज दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी। इसमें इसरार के सिर में गोली लगी थी। गोली आर-पार हो गई थी। जिसकी एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक दंगे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। इससे पूर्व हिंसा में फईम कुरैशी, जाहिद, मो .अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *