उत्तराखण्डमौतहल्द्वानी

प्रमुख उद्योग पति रमेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन और प्रमुख उद्योगपति रमेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 साल के थे।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह प्रमुख उद्योग पति रमेश पाल अपनी कार से बाजार को निकले थे। इस बीच अचानक उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद कार चालक उन्हें अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया।

इसके बाद डॉक्टरों ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह समाचार सुनते ही पाल ग्रुप सहित शहर की व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह 9 बजे राजपुरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *