उत्तराखण्डदेहरादूनप्रमोशन

उत्तराखंड पुलिस में 27 दरोगाओं को पदोन्नति की सौगात, बने कोतवाल

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसमें 27 दरोगाओं को पदोन्नति दी गई है। शासन ने पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

यह पदोन्नति उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली 2018 के तहत दी गई है। इस निर्णय को लेकर विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर इन दरोगाओं को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति मिली है।