उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

कलयुगी चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, चाची ने भी किया सहयोग, दोनों गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सौतेले चाचा ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। इस कार्य में चाची ने भी अपने पति का साथ दिया। इसके बाद दोनों शहर से फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चाचा-चाची को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

लालकुआं कोतवाली पुलिस के अनुसार बीती एक अप्रैल को क्षेत्र की ही एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी। उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की आगरा है। तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसकी चाची मंजू देवी के घर से बरामद कर लिया।

इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ आगरा में रह रहीं थी।

इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया।

वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366,376 एवं 3/4 वा 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *