उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

घर लौट रही युवती से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लालकुआं से अपने घर बिंदुखत्ता साइकिल से जा रही युवती से सुनसान जगह देखकर एक 28 वर्षीय युवक द्वारा दुराचार का प्रयास किया गया।

इस संबंध में युवती ने लालकुवां कोतवाली में रात्रि लगभग आठ बजे तहरीर देकर बताया कि हल्द्वानी से अपनी ड्यूटी कर वह लालकुवां से साइकिल द्वारा अपने घर बिंदुखत्ता जा रही थी। रास्ते में एक युवक उससे छेड़खानी करने लगा व दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर मार पीट करने लगा व गला घोंट कर मारने का प्रयास किया, इसी बीच कुछ लोगों के आ जाने पर वह मोटर साइकिल से फरार हो गया और अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। लालकुवां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को सी सी टी वी फुटेज व मोटर साइकिल की शिनाख्त के आधार पर धर दबोचा।

आरोपी राहुल सक्सेना पुत्र रामेश्वर सक्सेना उम्र 28 निवासी संजय नगर, हाथीखाना को विवेचना के आधार पर आई पी सी की धारा 341/376/511/506/354( घ) के अंतर्गत मुकद्दमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *