उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

लोगों को लालच देकर लगवा रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

राजपुरा चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा गया। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

तलाशी में उसके कब्जे से 1140 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल आर्या उर्फ लट्टर निवासी राजपुरा बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *