राष्ट्रीय

भारत ने बनाया नया कीर्तिमान, पीछे छोड़ा चीन को। जानिए क्या कहते हैं सयुक्त राष्ट्र के आंकड़े।

खबर शेयर करें 👉

भारत 142.86 करोड़ की आबादी के चोंकाने वाले आंकड़े को छूकर विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। इस मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने ये आकड़े जारी करते हुए भारत को विश्व के सबसे बड़े जनसंख्या वाला राष्ट्र घोषित किया है। वर्तमान में चीन की आबादी 142.57 करोड़ है जो भारत से 2.9 लाख कम है।

ये आंकड़े जारी होते ही विशेषज्ञों ने इसके दुस्परिणामों के प्रति चिंता जताई है।तथा जल्द ही भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग शुरू कर दी है।अगर जनसंख्या दर का यही हाल रहा तो भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को धक्का लग सकता है। खाद्य समस्या, कुपोषण, आवास की समस्या, शहरों पर भारी दबाव, कृषि भूमि की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या जैसी अनेक भयंकर बाधाओं का सामना भारत को आने वाले समय में करना पड़ सकता है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून भी सोच समझ कर बनाना होगा, इस पर मोदी सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है।चीन में लागू किये गए one child Policy के कुछ ही वर्षों में दुस्परिणाम सामने आने लगे, जिससे वह कानून वापस लेना पड़ा।इसका प्रभाव वहाँ की अर्थ व्यवस्था पर पड़ने लगा था कामगारों की कमी पड़ने लगी थी।अतः भारतीय विशेषज्ञों के लिए एक चुनौती यह भी रहेगी कि किस प्रकार हर पहलू का आंकलन करते हुए कानून बनाया जाय।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *