उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

उत्तराखंड में यहा हुआ हादसाः अनियंत्रित बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, छात्रा की मौत

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी में सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग श्रीनगर में शोध की छात्रा  नंदनी कोटियाल सोमवार को स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। इस बीच  ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदनी की मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले जाते समय मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक की लापरवाही ने एक लड़की की जान ले ली।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *