उत्तराखण्डस्वास्थ्यहल्द्वानी

डेंगू के खतरे को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य ने इन प्रमुख अस्पतालों में लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कार्यवाही के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर अब राज्य सरकार भी बेहद गंभीर नजर आ रही है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मंगलवार को सुशीला तिवारी और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू के सभी वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रशासन को सभी डेंगू मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दौरान सचिव ने चिकित्सा अधिकारियों को मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिये। कहा कि आम जनमानस को सुचारू चिकित्सा उपचार मिल सके यही हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सचिव ने डॉक्टरों से कहा कि मरीज को बेवजह प्लेटलेट्स ना चढ़ाई जाए और डेंगू के टेस्ट की रिपोर्ट में भी तेजी लाई जाए। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर भी स्वास्थ्य सचिव बेहद सख्त नजर आए। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर डेंगू के 307 एक्टिव केसेस है और जिस तरह से मरीज बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सभी अस्पतालों में उपचार की बेहतर व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश ने ने प्राचार्य डॉ अरूण जोशी को निर्देश दिए कि मरीज के बेड पर लगे मेडिसिन चार्ट में दिए जा रहे ट्रीटमेंट का नियमित रूप से अंकन कराया जाए। इसके उपरांत जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती डेंगू के मरीजों के हाल जाना। कहा कि जच्चा बच्चा वार्ड में विशेष रूप से ध्यान दिया जाए व वार्ड में सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू उपचार के बाद अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके चंपावत निवासी विनोद सिंह से फोन में वार्ता कर स्वास्थ्य का हाल जाना और साथ ही सुशीला तिवारी चिकित्सालय की सुविधा के बारे में भी पूछताछ की। निरीक्षण दौरान प्राचार्य डॉ अरूण जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, डॉ परमजीत सिंह, जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती व मेडिकल कॉलेज स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *