उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

उत्तराखंड में किशोरी से दरिंदगी का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में किशोरी से हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने न सिर्फ किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे गर्भवती भी बना दिया। ‌पीड़िता के अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद मामले का खुलासा हुआ। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

यह पूरा मामला चमोली जिले का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, एक गांव की किशोरी की तबियत खराब होने पर उसकी मां उसे रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई। वहां 4 जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया। इस घटना के बाद किशोरी ने 7 जून को थराली थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में कार्य करता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बागेश्वर भेजी जा रही है। फिलहाल किशोरी अस्पताल से छुट्टी पाकर रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें -  प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः तालाब से युवक का शव बरामद, चार दिन से था लापता
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group