उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

इस इलाके में महिला को सांप ने डंसा, गई जान

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। खेत में काम करने गई महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। अचेतावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ‌चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार गरुड़ विकासखंड के मैगड़ीस्टेट गांव निवासी मंजू देवी (35 वर्ष), पत्नी मंगल सिंह जानवरों के लिए घास काटने खेतों में गई थी। बताया जाता है कि इस बीच खेत में घास काटते वक्त सांप ने महिला को काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बैजनाथ ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों पर कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस को सफलता- चैकिंग में चोरी की बाइक के साथ हत्थे चढ़ा शातिर चोर
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24