उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

इस इलाके में गुलदार ने एक और युवक को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। उत्तराखंड में गुलदार आदमी को अपना निवाला बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे ही मामले में एक युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। उसका शव आज प्रातः मिला है। इससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

 जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र कांता प्रसाद, निवासी झाऊपरसा बगुलिया रविवार शाम जंगल किनारे शौच के लिए गया था। इस बीच उसे गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका।

वहीं सोमवार सुबह तड़के लोगों ने जंगल में फिर रंजीत की तलाश शुरू की, खोजबीन पर उन्हें जंगल में रंजीत का क्षत-विक्षत शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। वहीं वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। इस पर टीम मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग शुरू कर दी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुलदार की तलाश की जा रही है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *