उत्तराखण्डहल्द्वानी

यहां फांसी के फंदे में झूल युवक ने लगाया मौत को गले, यह रही वजह

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कुमाऊं कॉलोनी, दमुवाढूंगा निवासी 24 वर्षीय अजय पुत्र गणेश राम नशे का आदी था। बताया जाता है कि बीती शाम वह नशे में धुत होकर परिवारजनों से गाली गलौज कर रहा था। इस पर उसके माता-पिता ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर अजय अपने कमरे में चला गया और साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटक गया। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे में पहुंचे। लेकिन अंदर का नजारा देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौक‌े पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *