उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

बिजनेस में निवेश के नाम पर दंपत्ति ने महिला से की करोड़ों की ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दंपत्ति ने बिजनेस में निवेश के नाम पर महिला से करोड़ों की ठगी कर ली। आरोपियों पर धमकाने का भी आरोप है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को सौंपी तहरीर में पुरानी आईटीआई तल्ली हल्द्वानी निवासी नमिता पांडे ने कहा है कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में दिल्ली निवासी अनन्त मिश्रा और उसकी पत्नी प्रियंका से हुई। नमिता का कहना है कि अनन्त ने उसे व उसके पति कमल बचखेती को बिजनेस में निवेश करने का झांसा दिया और अलग-अलग किश्तों में 41.10 लाख ले लिये।

इसके बाद कमल व उसके माध्यम से इस कंपनी में करीब 1.47 करोड़ का निवेश कराया गया। लेकिन यह रकम उन्हें वापस नहीं लौटाई गई। आरोप है कि जब उसने अनन्त पर पैसे वापस लौटाने का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *