उत्तराखण्डहल्द्वानी

मुखानी क्षेत्र में चोरों ने इस तरह दिया चोरी की वारदात को अंजाम, दहशत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बेखौफ चोरों ने पहले तो बंद घर के ताले चटकाये। इसके बाद खाना बनाकर खाया। इतना ही नहीं नहाया-धोया और नगदी जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी निवासी एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारी लक्ष्मण सिंह अधिकारी 6 सितंबर से जमशेदपुर में रहने वाले अपने पुत्र के घर गए हुए हैं। घर की देखरेख का जिम्मा वह पड़ोसियों को सौंप गए हैं। बताया जाता है कि 6 फरवरी की प्रातः जब पड़ोसियों की नजर घर पर पड़ी तो पैरोंतले जमीन खिसक गई। घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। इस पर मामले से लक्ष्मण सिंह को अवगत कराया गया।

साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुखानी एसओ रमेश सिंह बोरा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने गृहस्वामी से मामले की जानकारी जुटाई है। घर में लाखों के जेवरात व नगदी होना बताया गया है। जिन्हें चोर ले उड़े हैं। इतना ही नहीं बेखौफ चोरों ने घर के बाथरूम में नहाया और खिचड़ी भी बनाई।  पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *