उत्तराखण्डहल्द्वानी

आने वाले चुनावों में सरकार का डटकर मुकाबला करेगी युकांः भुल्लर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आगामी चुनावों में यूथ कांग्रेस राज्य सरकार का डटकर मुकाबला करेगी। इसके लिए संगठनस्तर पर कार्य योजना तैयार की जाएगी। साथ ही बूथों को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। यह बात यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में कही।

युकां की नैनीताल जिले की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए यूथ कांग्रेस को अभी से तैयार रहना होगा। संगठन से अधिकाधिक युवाओं को जोड़कर उनकी सहभागिता सक्रिय बनानी होगी। कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा सरकार का डटकर सामना करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह यूथ कांग्रेस की पहुंच आम जनता तक बनाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, मीमांशा आर्या राजू रावत ने हर बूथ में पांच यूथ तैयार करने पर फोकस करने का आग्रह किया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट ने की। संचालन विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी ने किया। इस मौके हल्द्वानी जिले के प्रभारी राहुल रमन दीप व निशान्त शाही का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से नैनीताल जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, मीमांसा आर्या, विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी, प्रदेश महासचिव आसिफ अली, रोहित कुमार, राधा आर्या, विधानसभा अध्यक्ष कलाढूंगी कमल अधिकारी, रितिक आर्या, प्रवीण भट्ट, अरबाज खान, नाजिम अंसारी, मयंक गोस्वामी, सचिन राठौर, करन पांडे, लवदीप सिंह, रहमान चौधरी, शंकर कोहली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *