उत्तराखण्डहल्द्वानी

जयपुर खीमा में बालीबॉल प्रतियोगिता शुरू, ‌ग्राफिक ऐरा ने जीता उद्घाटन मैच

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। जयपुर खीमा गांव में जय मां कालिका यूथ क्लब व युवक मंगल दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय बालीवॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और हल्दूचौड़ क्लब के बीच खेला गया। ग्राफिक एरा ने हल्दूचौड़ क्लब को दोनों सेटों में पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

रविवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थानीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर इस तरह की बेहतरीन प्रतियोगिता कराए जाने पर आयोजकों की प्रशंसा की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बमेटा क्लब व हीरानगर के बीच खेला गया। जिसमें हीरानगर की टीम में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच जीत लिया। इसके अलावा तीसरा मैच यूपीसीएल व बिंदुखता के बीच खेला गया और बिंदुखत्ता की टीम ने यूपीसीएल को सिकस्त्त देते हुए अगले राउंड में जगह बनाई। टूर्नामेंट में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने की। उद्घाटन समारोह वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, कीर्ति पाठक, राजेन्द्र अधिकारी, रमेश गोस्वामी, योगेश कपिल, अनुज कबड्वाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सौरभ गरवाल और जीतू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *