उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी में चोरों ने घर व दुकान में बोला धावा, लाखों का माल पार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरों ने तांडव मचाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में एक घर व दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरातों व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना टीपीनगर चौकी क्षेत्र की है। यहां करायल जौलासाल पोस्ट आनन्दपुर निवासी खीमानन्द पिरसाली ने कहा है कि वह बीती 22 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए बरेली गया हुआ था। इस चोरों ने उसके घर के ताले तोड़ दिए और सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसका पता उसके किराएदारों को 28 जनवरी की प्रातः चला तो उन्होंने दूरभाष पर उसे सूचना दी। जब उसने घर पहुंच कर देखा तो पाया कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। जबकि कमरे में रखी बीस हजार की नगदी के अलावा मांग टिका, कानों की रिंग,  नथ,  हार, मंगलसूत्र, पौजी, कंगन, अंगूठी, गले की चैन आदि गायब थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

जबकि दूसरी घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कठघरिया चैराहा स्थित भट्ट काॅम्पलैक्स में दुकान चलाने वाले संजय मेहरा ने कहा है कि बीती 25 जनवरी की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। इस बीच करीब चार-पांच चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी और गैस सिलेंडर, कुकर, गैस चूल्हा के अलावा करीब 1200 रूपये की नगदी ले उड़े। इस घटना का पता अगली प्रातः पीड़ित के दुकान पहुंचने पर चला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित का कहना है कि उक्त चोर पूर्व में भी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। उसने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *