उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी में चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात दो घरों के तोड़े ताले

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर में चोर एक बार फिर तांडव मचाने लगे हैं। अब चोरों ने मुखानी थाना क्षेत्र में एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया है। चोरों ने यहां नगदी व स्वर्णाभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी हिमांशु टम्टा पुत्र देवेंद्र राम ‌बीती 10 जनवरी को अपने पिता का श्राद्घ करने परिवार के साथ चम्पावत गये हुए थे। इस बीच चोरों ने घर में सेंध लगा दी। चैनल गेट को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। चोरों ने लॉकर का ताला भी तोड़ दिया और 2 तोले का सोने का हार, 1 तोले के कान के बुंदे समेत दस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता अगली प्रातः जब चला जब पड़ोसियों ने चैनल टूटा देखा। इसकी सूचना उन्होंने हिमांशु को दी। इस पर हिमांशु वापस घर पहुंचा और मामले से पुलिस को अवगत कराया।

इतना ही नहीं चोरों ने इसी रात हिमांशु के पड़ोस के एक अन्य घर को भी निशाना बनाया। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाली मंजू देवी अपने पोते के जनेऊ संस्कार में शामिल होने दिल्ली गई हुई थी। इस बीच चोरों ने उनका घर भी खंगाल दिया। चोर घर के करीब 8 हजार की नगदी, चांदी के झुमके व सोने की नथ ले उड़े। सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *