उत्तराखण्डचुनावलालकुआंहल्द्वानी

हल्द्वानी में दूल्हे के साथ मतदान केंद्र पहुुंची दुल्हन ने किया मताधिकार का प्रयोग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया। जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें -  तेज रफ्तार कारों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है, लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है।

यह भी पढ़ें -  महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, आंगनबाड़ी सेवाओं में हुई ऐतिहासिक भर्ती

जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार  का प्रयोग किया है।

यह भी पढ़ें -  राजस्व महकमे में बड़ा बदलाव, 22 अफसरों के तबादले

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24