क्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी में युवक और युवती की पत्थरों से कुचल कर हत्या, मंडी परिसर में मिली खून से सनी लाशें, कैसे सुलझेगी गुत्थी।

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी – उत्तराखंड में हो रहे अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।हल्द्वानी शहर के मंडी परिसर में मिली एक युवक और युवती की खून से सनी लाशें बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।अपराधियों ने दोनों लाशों के चेहरे पत्थरों से मार मार कर विकृत कर दिए। जिससे शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया।

हल्द्वानी मंडी में सुबह काम काम पर पहुंचे मजदूरों ने पहले शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंच गई। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष तथा युवक 25 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। मृतक युवक के पास से एक आई डी व कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है। जिसके आधार पर उसकी पहचान व पुष्टि होने की संभावना जताई गई है।परन्तु युवती की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मंडी चौकी के नजदीक हुए इस दोहरे हत्याकांड से पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल है। घटना स्थल की स्थिति के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हत्या कांड को देर रात सुनसान हो जाने के बाद अंजाम दिया गया होगा। हत्या में बड़े बड़े पत्थरों का प्रयोग किया गया है जो घटना स्थल पर पड़े मिले हैं। युवक की जेब से बरामद सामग्री व अन्य साक्ष्य ,सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *