उत्तराखण्डहल्द्वानी

पुलिस ने राजस्व विभाग से आवंटित हुए गांवों के लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। राजस्व विभाग से पुलिस विभाग को आवंटित ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन कानून व्यवस्था स्थापित किए जाने और शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु श्री पंकज भट्ट, एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी व कोतवाल अरुण कुमार सैनी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज अमगड़ी में जाकर राजस्व विभाग से स्थानीय पुलिस थाना रामनगर में सम्मिलित गांव 1- ओखलढुंगा 2- डॉन परेवा 3- अमगड़ी 4- बोहराकोट 5- गोरिया देव 6-अमतोली 7-पातली 8- रिया व 9-अमोठा के संभ्रांत व्यक्तियों व जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधानों के साथ गोष्टी की गई।

जिसमें क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने इन सम्मिलित गांव के संभ्रांत व्यक्तियों को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें आवश्यक पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उत्तराखंड पुलिस की अविलंब सेवाएं प्रदान करने हेतु आश्वासित किया गया। उक्त गोष्टी में 55-60 संभ्रांत व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित रही। जिनके माध्यम से ग्राम वासियों को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के अंतर्गत गौरा शक्ति कार्ययोजना  की उपयोगिता एवं महिला संबंधी अपराधों व साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए गौरा शक्ति ऐप में पंजीकरण करने हेतु जागरूक किया गया। उन्हे बताया कि किस तरह महिलाओ साथ होने वाले अपराधों की शिकायत गौरा शक्ति के माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानूनो की जानकारी के साथ साथ साइबर क्राइम अपराधो से बचाव, डॉयल 112 की उपयोगिता, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *