अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

तत्क‌ाल इस्तीफा दें यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्षः गीता

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कांग्रेस की जिला महासचिव गीता मेहरा ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व यूपी की कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर लगे महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपों को शर्मनाक बताया है। उन्होंने भाजपा सांसद से नैतिकता के आधार पर जहां तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।

 कहा है कि भाजपा शासनकाल में महिलाएं कतई सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस नेत्री गीता मेहरा ने यहां जारी बयान में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतरपर भारतीय कुश्ती के कई दिग्गज पहलवान बुधवार से विरोध प्रदर्शन कर रहेहैं। इन खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए हैं, वह बेहद गंभीर हैं। एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कई पदक दिलाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने साफ तौर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जो निश्चित रूप से बहुत शर्मनाक है। 

गीता मेहरा ने कहा कि कुश्ती के यह कोच बृज भूषण सिंह की गिनती भाजपा के दबंग नेताओं में होती है। वे उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं और कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाडियों ने जो आरोप लगाए हैं उससे यह साफ होचुका है कि देश भर में कहीं भी भाजपा शासन में महिलाएं महफूज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का जांच पूरी होने तक अपने पद और सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। अतएव उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *