उत्तराखण्डहल्द्वानी

दहेज में एक लाख नहीं दिए तो ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दी विवाहिता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर में दहेज प्रताड़ना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन कोई न कोई मामला प्रकाश में आया है। एक और विवाहिता को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 वर्तमान में वारसी कालौनी, टनकपुर रोड स्थित मायके में रह रही मौअज्जमा का कहना है कि उसका विवाह नईबस्ती निवासी इम्तियाज पुत्र नवाब जान के साथ हुआ। उसके माता-पिता का स्वर्गावास हो जाने के बावजूद रिश्तेदारों ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिया। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और विवाह के कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति के अलाा सास अख्तरी, नन्द शबाना, निशा पत्नी तौसिब व देवर सलीम आए दिन उसके साथ मारपीट करते। साथ ही उसे यह कहकर घर से निकाल दिया गया कि वह और दहेज के रूप में एक लाख की रकम लाने के बाद ही घर में कदम रखे। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस से दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *