उत्तराखण्डउधमसिंह नगरएक्सीडेंट

यहां हुए सड़क हादसे में गई पति की जान, पत्नी गंभीर

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। गदरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बीती रात  बाइक सवार नव दंपति को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि नव विवाहिता का उपचार चल रहा।

बताया जाता है कि 26 वर्षीय  सूरज पुत्र जयपाल  मूल निवासी- केसरपुर तहसील मीरगंज, जिला बरेली यूपी हाल  रविंद्र नगर रुद्रपुर सोमवार की रात बाइक से पत्नी के साथ डिबडिबा गया था। दोनों वहां से लौट रहे। गदरपुर रोड पर उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दंपति मय बाइक के गिर गये। दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।  एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि मृतक आवास विकास क्षेत्र एक होटल में काम करता था। रविन्द्र नगर में किराए पर रहता था। उसकी डिबडिबा में ससुराल है और रात को खाना खाकर वापस लौट रहा था।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *